नमस्कार मित्रों मैं हूं अतुल कैसे हो आप लोग ?आशा करता हूं कि आप सब लोग भी अच्छे होगे!
हमारे स्कूल में गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं और इस दौरान हमने अपने कुछ साथियों के साथ गांव में सर्वेक्षण कार्य किया एवं बहुत सारी माताओं को विद्यालय पर आमंत्रित किया। माताओं को विद्यालय पर आमंत्रित करने का मुख्य उद्देश्य यह था कि उन्हें उनके बच्चों की शिक्षा के लिए जागरूकता दी जानी चाहिए क्योंकि बच्चा अपने घर में सबसे ज्यादा नजदीक अपनी मां के साथ होता है।
[IMAGE: https://cdn.steemitimages.com/DQmTYHZrLH4x8rhyJQpgNP5S8tTsJgytjbQrDRJ8r2Mm6i3/IMG20190528111216.jpg]
यह लोग समाज के उस तबके से संबंधित होते हैं जो लोग किसी भी तरीके से जैसे तैसे करके अपने लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम कर पाते हैं शैक्षिक रूप के साथ-साथ यह लोग सामाजिक और आर्थिक रूप से भी काफी पिछड़े हुए हैं इसलिए इन लोगों को शिक्षा का महत्व समझा पाना हमारे लिए एक बहुत बड़ी चुनौती साबित होती है हालांकि सरकार ऐसे तबके के लिए बहुत सारी योजनाएं परियोजनाएं लागू किए हुए हैं लेकिन उनका लाभ इन लोगों तक सही से पहुंच नहीं पाता है इसमें कहीं ना कहीं अशिक्षा एक महत्वपूर्ण कारण होता है।
[IMAGE: https://cdn.steemitimages.com/DQmQJUktnEew8MNMPFGmRBxGA3QkHDR8koA8jn3pk6Em28d/IMG20190528105857.jpg]
हम लोगों ने इन माताओं को शिक्षा का महत्व समझाने हेतु काफी प्रयास किया और काफी हद तक सफल भी रहे हमने इनसे कहा कि सरकार द्वारा आपके बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा ,जिसमें किताबें, स्कूल ड्रेस ,स्कूल बैग ,खाना ,स्वेटर शूज इत्यादि फ्री में मुहैया कराए जाते हैं साथ ही साथ हमने उनसे निवेदन किया कि अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजकर इन गरीब बच्चों का शैक्षणिक आधार संयोजन करने में अपना योगदान दें।
[IMAGE: https://cdn.steemitimages.com/DQmZxsZn9W7pX3UC9neWQpBt5pY9awAZmK4RazPbH3DNarq/IMG20190528110025.jpg]
हालांकि हमारे स्कूल में विभिन्न शैक्षणिक संसाधनों का काफी अभाव है फिर भी हमारा यह निरंतर प्रयास रहता है कि हम इन संसाधन रहित संसाधनों में भी शिक्षा का स्तर बढ़िया बनाने में जी जान से जुटे रहे और काफी हद तक हम इसमें सफल भी होते हैं।
[IMAGE: https://cdn.steemitimages.com/DQmbgPDyuYTBkjdwu5jXEjyyQwBGrqkiB1RHQD9SV36PMMb/IMG20190528110203.jpg]
आधुनिक शिक्षा के इस दौर में विद्यालय में संसाधनों का होना बच्चों को उनकी शिक्षा में रुचिकर बनाता है कुछ हद तक थोड़े बहुत संसाधनों की व्यवस्था हमने अपने स्तर तक कर ली है लेकिन हमारे स्कूल में बच्चों के लिए सबसे बड़ी समस्या उनके डेस्क और बेंच की है यह नन्हे मुन्ने बच्चे विद्यालय समय में फर्श पर बैठकर शिक्षा ग्रहण करते हैं जो इनके लिए भी एक चुनौती होती है मैंने अपने स्तर से इन बच्चों के डेस्क और बेंच के लिए धन एकत्र करना शुरू किया है और इसमें आप सब लोगों के सहयोग की अपेक्षा करता हूं केवल इस पोस्ट को अप वोट करके आप हमारे इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं।
धन्यवाद!
@atuldwivedime