__________     __ __     __  _______    ________
  / ____/ __ \   / // /    / / / /  _/ |  / / ____/
 / / __/ / / /  / // /_   / /_/ // / | | / / __/
/ /_/ / /_/ /  /__  __/  / __  // /  | |/ / /___
\____/\____/     /_/    /_/ /_/___/  |___/_____/

 --- A GOPHER-LIKE INTERFACE FOR HIVE BLOCKCHAIN ---

जय हिंद

BY: @jaibirsingh | CREATED: Aug. 15, 2018, 11:22 a.m. | VOTES: 1 | PAYOUT: $0.00 | [ VOTE ]

मस्जिद से हरा ले आएं..
मन्दिर से केसरिया ले अाएं..
आओ सब मिलकर तिरंगा बनाएं..
आओ सब मिलकर तिरंगा लहराए..

आओ ऊंचा उठकर देखें..
मजहब की दीवार से..
आओ थोड़ा और आगे बढें..
गीता और कुरान से..
आओ सुर से सुर मिलाएं..

आरती की आवाज के..
आओ सजदे मे सर झुकाएं..
मस्जिद की अजान के..
आओ शांति और सौहार्द का..
फिर से दीपक जलाएं..

मस्जिद से हरा ले आएं..
मन्दिर से केसरिया ले अाएं..
आओ सब मिलकर तिरंगा बनाएं..
आओ सब मिलकर तिरंगा लहराएं..

आओ एक एक कदम बढाएं..
आओ मै से हम बन जाएं..
दुःख तकलीफें सांझा करें..
आओ कंधे से कंधा मिलाएं..
भूल कर सब गिले शिकवे..
आओ एक दूजे को गले लगाएं..

वैमनस्यता को तजकर..
आओ अखण्ड भारत बनाएं..
घर घर पर तिरंगा लहराएं..
आओ जन गण मन गाएं..

मस्जिद से हरा ले आएं..
मन्दिर से केसरिया ले अाएं..
आओ सब मिलकर तिरंगा बनाएं..
आओ सब मिलकर तिरंगा लहराएं..

जयहिन्द

TAGS: [ #nice ]

Replies

NO REPLIES FOUND.

[ BACK TO TRENDING ] [ BACK TO MENU ]
CMD>